सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stepmother beheaded an innocent child with an axe, arrested

Gorakhpur News: सौतेली मां ने कुल्हाड़ी से मासूम का सिर धड़ से किया अलग, गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Stepmother beheaded an innocent child with an axe, arrested
विज्ञापन
पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में मंगलवार देर रात हुई वारदात, तीन साल की थी मासूम अदिति
Trending Videos




बेटी को ज्यादा मानते थे पति, इसी जलन में उठाया खौफनाक कदम, एक किमी पीछा कर ग्रामीणों ने पकड़ा



ग्रामीणों ने हाथ-पैर रस्सी से बांधकर पुलिस को दी सूचना, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य



पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच थाना क्षेत्र के बिजहरा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सौतेली मां पूजा ने कुल्हाड़ी से सिर धड़ से अलग कर तीन साल की मासूम बेटी अदिति की हत्या कर दी। वारदात के बाद कमरे में खून बिखरा मिला। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी महिला को करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया।



घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि पति बेटी को ज्यादा मानते थे। इसी जलन में महिला ने खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी मौर्य (40) बिजहरा गांव के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में उनकी शादी लक्ष्मी से हुई थी। दो साल पहले लक्ष्मी की मौत हो गई। उनसे तीन साल की बेटी अदिति थी। करीब एक महीने पहले त्रिवेणी ने सहजनवां की पूजा (35) से दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि त्रिवेणी अपनी बेटी को बेहद प्यार करते थे। इसी बात से पूजा नाराज रहती थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पति को सबक सिखाने के लिए उसने यह कदम उठाया।



त्रिवेणी मौर्य ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह, उनकी पत्नी पूजा और बेटी अदिति कमरे में सो रहे थे। रात में वह थोड़ी देर के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पूजा ने सो रही बच्ची को बिस्तर से नीचे पटक दिया और कमरे में रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। त्रिवेणी जब लौटे तो कमरे में शव व खून देखकर चीख पड़े।



उधर, सूचना मिलते ही पिपराइच थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी पूजा को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।



भाग रही आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा



वारदात के बाद पति को देखते ही पूजा घर से भागने लगी। त्रिवेणी ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण बाहर निकल आए। करीब एक किलोमीटर तक पीछा करने के बाद ग्रामीणों ने भाग रही पूजा को पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। फोर्स और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित करने के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया।



वर्जन



आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार दोपहर बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



- रत्नेश्वर सिंह, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed