सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allottees submitted a memorandum on the problems of Raptinagar Extension

Gorakhpur News: राप्तीनगर विस्तार की समस्याओं पर आवंटियों ने सौंपा ज्ञापन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Allottees submitted a memorandum on the problems of Raptinagar Extension
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कॉलोनी की लंबित समस्याओं को लेकर गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह से मुलाकात की। संगठन के अध्यक्ष डॉ. आर. के. पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने ज्ञापन सौंपते हुए होली से पूर्व सभी बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
Trending Videos

समिति के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2018 में कब्जा मिलने के बाद भी कॉलोनी में आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं। उत्तर दिशा की बाउंड्रीवॉल अधूरी पड़ी है, जिससे असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है। इसके अलावा साफ-सफाई, नियमित जलापूर्ति और पार्कों के सुंदरीकरण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने नालियों और सीवर चैंबरों पर स्लैब न डाले जाने पर नाराजगी जताई। हाल ही में कन्हैया चौरसिया की मौत उल्लेख करते हुए खुले पड़े अर्धनिर्मित नालों को गंभीर खतरा बताया गया। सचिव पुष्पराज सिंह ने होली से पहले आवश्यक कार्य पूरे कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed