सब्सक्राइब करें

UP Big News: अविमुक्तेश्वरानंद पर होगी FIR, गुयाना के उप राष्ट्रपति को भाया राम मंदिर; मथुरा में होली की धूम

डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 06:00 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
FIR to be filed against Avimukteshwaranand Guyana Vice President loves Ram Mandir Holi celebration in Mathura
UP Big News - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos
FIR to be filed against Avimukteshwaranand Guyana Vice President loves Ram Mandir Holi celebration in Mathura
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।
इलाहाबाद जिला न्यायालय की पॉक्सो एक्ट की अदालत ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य दंडी स्वामी प्रत्यक्त चैतन्य मुकुंदानंद गिरि के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
FIR to be filed against Avimukteshwaranand Guyana Vice President loves Ram Mandir Holi celebration in Mathura
गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव ने रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुयाना के उप राष्ट्रपति भारत जगदेव को राम मंदिर की भव्यता काफी पसंद आई। उन्होंने राम मंदिर में रामलला के दर्शन करके पूजा-अर्चना की। अंदर कुबेर टीला और सप्त ऋषि मंदिर समेत दूसरे मंदिरों में भी दर्शन किया। इससे पहले शंख बजाने के साथ पारंपरिक अवधी रीति-रिवाजों से उनका स्वागत किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
FIR to be filed against Avimukteshwaranand Guyana Vice President loves Ram Mandir Holi celebration in Mathura
रमणरेती में होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में महावन स्थित रमणरेती आश्रम स्थित ठाकुर रमण बिहारी का आंगन होली के रंगों से सतरंगी हो गया। प्रिया-प्रियतम ने भक्तों संग होली खेली। उन्हें प्रेम रस के रंग में रंग दिया। ठाकुरजी के आंगन में बरसते होली के प्रेम रंग में सराबोर होकर श्रद्धालु निहाल हो गए। देश-दुनिया से आए भक्तों ने अपने आराध्य के साथ होली खेली। बच्चे, युवा और वृद्ध सभी में गजब का उत्साह था। हर कोई इस प्रेम रंग की वर्षा से आनंदित हो रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर और देखें वीडियो...
विज्ञापन
FIR to be filed against Avimukteshwaranand Guyana Vice President loves Ram Mandir Holi celebration in Mathura
मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
'एआई इम्पैक्ट समिट' में के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन को बसपा सुप्रीमो मायावती ने गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि उस समय देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे। यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था। इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया गया, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed