{"_id":"6a418b36be968db06e0f7d97","slug":"the-first-para-national-rowing-championship-was-held-in-pune-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1368557-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोइंग : अंकित और जय ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोइंग : अंकित और जय ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
कांस्य पदक विजेता यूपी के अंकित व जय के साथ पदाधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के अंकित यादव और जय चौधरी की जोड़ी ने पुणे में आयोजित अंडर-23 एवं प्रथम पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष काक्सलेस पेयर्स (बीएम-2-) स्पर्धा का कांस्य पदक जीता है।
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि 24 से 27 जून तक पुणे स्थित आर्मी रोइंग नोड में आयोजित चैंपियनशिप में यूपी की जोड़ी ने फाइनल में 8:08.5 मिनट का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में सर्विसेज के सचिन और हर्ष चौधरी ने 7:52.9 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मध्य प्रदेश के हर्ष प्रताप सिंह और देवराज रावत ने 8:01.6 मिनट के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
अंकित यादव देवरिया और जय चौधरी अलीगढ़ के निवासी हैं। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में गोरखपुर के रामगढ़ताल में एनआईएस प्रशिक्षक एवं यूपी टीम के कोच अशोक कुमार के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ. दिनेश शर्मा, संरक्षक पवन सिंह चौहान, अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह, चेयरमैन रेणुका मिश्रा, चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय और एसोसिएशन के संरक्षक मंडल के सदस्यों ने बधाई देते हुए दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।