पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Major routes will undergo a transformation under five projects across Phase-2 and Phase-3.Major routes will undergo a transformation under five projects across Phase-2 and Phase-3.

Gorakhpur News: स्मार्ट रोड परियोजना को मिली गति, 113 करोड़ से जल्द शुरू होंगे कार्य

Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Major routes will undergo a transformation under five projects across Phase-2 and Phase-3.Major routes will undergo a transformation under five projects across Phase-2 and Phase-3.
गोरखपुर। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में स्मार्ट सड़कों के निर्माण को गति मिल गई है। नगर निगम ने फेज-2 और फेज-3 की पांच प्रमुख परियोजनाओं के लिए निर्माण एजेंसियों का चयन कर कार्य आवंटित कर दिया है। इन परियोजनाओं पर कुल 113 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे
विज्ञापन

फेज-3 के तहत कचहरी चौराहे से शास्त्री चौक होते हुए बेतियाहाता चौक तक स्मार्ट सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस 20.21 करोड़ रुपये की परियोजना का कार्य मेसर्स कीर्ति इंटरप्राइजेज को आगणित लागत से 5.02 प्रतिशत कम दर पर आवंटित किया गया है। यह स्वीकृति नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर दी गई है। इसी चरण में गणेश चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहा, अलंकार ज्वैलर्स से एचपी स्कूल व डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहे तक स्मार्ट सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 39.43 करोड़ रुपये की इस परियोजना का कार्य मेसर्स बेबी शाही योगी कंस्ट्रक्शन कंपनी (जेवी) को आगणित लागत से 2.67 प्रतिशत कम दर पर आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


फेज-3 की ही एक अन्य परियोजना में स्पोर्ट्स कॉलेज रोड स्थित सेंट्रल बैंक से कैलाश शुक्ल के मकान के बगल स्थित पुलिया तक स्मार्ट सड़क बनाई जाएगी। इस कार्य के लिए भी मेसर्स कीर्ति इंटरप्राइजेज का चयन किया गया है। निर्माण कार्य 19.78 करोड़ में कराया जाएगा, जो आगणित लागत से 5.02 प्रतिशत कम है। वहीं, फेज-2 के तहत शास्त्री चौक से छात्रसंघ चौराहा, अंबेडकर चौक से हरिओम नगर तिराहा व हरिओम नगर तिराहे से कचहरी चौराहा होते हुए टाउनहाॅल तक स्मार्ट सड़क का निर्माण मेसर्स अंबे इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड करेगी। इसे आगणित लागत से 0.110 प्रतिशत कम दर पर 25.07 करोड़ पर स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह फेज-2 के तहत कचहरी चौराहे से काली मंदिर तक स्मार्ट सड़क निर्माण का कार्य भी मेसर्स अंबे इंफ्रा को सौंपा गया है। इस परियोजना पर 9.07 करोड़ खर्च होंगे, जो आगणित लागत से 0.10 प्रतिशत कम है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं के साथ स्मार्ट विकास का रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed