सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident occurred due to an old rivalry, and four or five attackers surrounded and attacked the victim.

Gorakhpur News: धोखे से बुलाकर युवक पर बांके से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The incident occurred due to an old rivalry, and four or five attackers surrounded and attacked the victim.
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में वारदात, चार-पांच हमलावरों ने घेरकर किया हमला
Trending Videos

दो आरोपी हिरासत में, लेन-देन में वारदात की आशंका


गुलरिहा। थाना क्षेत्र के खुटहन खास स्थित किसान चौराहा पर रविवार रात करीब 10 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक को धोखे से बुलाकर उस पर बांके से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मेहंदिया रामपुर निवासी योगेंद्र मौर्य (35) को अमन भारती और उसके साथ मसूदाबाद के चार अन्य युवकों ने फोन कर किसान चौराहे पर बुलाया था। आरोप है कि जैसे ही योगेंद्र वहां पहुंचा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया और बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद युवक ने कुछ जानकारी दी लेकिन फिर बेहोश हो गया। पुलिस ने घायल युवक के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। इस मामले में दो आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गुलरिहा के थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेन-देन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed