सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place in the Gagaha police station area, and the police registered an FIR.

Gorakhpur News: लाइन में लगने से मना करने पर पंपकर्मियों को पीटा, कैश काउंटर तोड़ने का प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 04 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in the Gagaha police station area, and the police registered an FIR.
विज्ञापन
गगहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के सामरुथा-खजुरी स्थित एक पेट्रोल पंप पर दबंगों द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पंप मालिक सुधीर कुमार सिंह की तहरीर के अनुसार, घटना 30 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे की है। सरफराज नामक युवक पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचा लेकिन लाइन में लगने के बजाय जबरदस्ती आगे बढ़ने लगा। पंप कर्मियों द्वारा टोकने पर वह विवाद करने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सरफराज ने अपने साथी रवि यादव और तीन अन्य अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पंप कर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पेट्रोल पंप के कैश काउंटर का शीशा तोड़कर लूटपाट की कोशिश भी की। घटना के बाद आरोपी, कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर गगहा पुलिस ने सरफराज, रवि यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed