सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The issue of parking LPG tankers on the road was raised in the meeting of the Divisional Udyog Bandhu Committee.

सड़क पर खड़ा न होने पाएं एलपीजी टैंकर, करें कार्रवाई : कमिश्नर

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
The issue of parking LPG tankers on the road was raised in the meeting of the Divisional Udyog Bandhu Committee.
विज्ञापन
- मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक में उठा सड़क पर एलपीजी टैंकरों का खड़ा करने का मुद्दा
Trending Videos







गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंडलीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में हुई। इस दौरान चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की ओर से गीडा में अवैध रूप से खड़े एलपीजी टैंकरों का मुद्दा उठाते हुए उचित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराने की मांग की गई। इस पर कमिश्नर ने एसपी ट्रैफिक व आरटीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



कमिश्नर ने निर्देशित किया कि उद्योगों की स्थापना व संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए और निवेशकों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास को गति देने के लिए विभागीय समन्वय अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। बैठक में विभिन्न जनपदों में संचालित औद्योगिक इकाइयों की प्रगति, निवेश संवर्धन, उद्योगों से संबंधित समस्याओं एवं उनके त्वरित निस्तारण को कहा गया।
इस अवसर पर डीएम दीपक मीणा, सीईओ गीडा अनुज मलिक सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारी और उद्योग बंधु समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed