सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bodies of a woman and a newborn found buried in the mud, suspicion of honour killing

Gorakhpur News: मिट्टी में धंसा मिला महिला और नवजात का शव, ऑनर किलिंग की आशंका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a woman and a newborn found buried in the mud, suspicion of honour killing
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र की घटना, सुबह टहलने गए ग्रामीणों में मिट्टी में देखा महिला का हाथ, इलाके में सनसनी
Trending Videos



गुलरिहा/भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चोरहिया नाले के पास मिट्टी में धंसी महिला और उसकी गोद में नवजात के शव बरामद हुए। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस तीन दिन शिनाख्त की कोशिश करेगी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जैनपुर और जंगल डुमरी नंबर एक के बीच मसूदाबाद टोले के पास से गुजरने वाले चोरहिया नाले के किनारे बृहस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीण टहलने गए थे। इसी दौरान किसी की नजर कीचड़ में सने मिट्टी के बाहर निकले एक हाथ पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुला लिया। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने मजदूरों की मदद से मिट्टी में धंसे शवों को बाहर निकलवाया। महिला के साथ ही उसकी गोद में एक नवजात का शव भी मिला, जिससे मामला और गंभीर हो गया। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है और वह जींस-टॉप पहने थी। शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और हत्या की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोग इसे ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रहे हैं।


दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
- निमिष पाटिल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed