सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The maximum temperature was recorded at 29.2 and the minimum at 22.3 degrees Celsius.

मौसम : नौ मई तक रहेगी बादलों की आवाजाही, तपिश से राहत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was recorded at 29.2 and the minimum at 22.3 degrees Celsius.
विज्ञापन
गोरखपुर। पिछले पांच दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। अनुमान है कि नौ मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। इस दौरान बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
Trending Videos

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह मई तक बादलों के आने के साथ हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। सात मई से हवा की गति सामान्य होने के आसार हैं। इसके अलावा नौ मई तक बूंदाबांदी से लेकर बारिश तक का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश का असर रविवार को तापमान पर दिखा। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.9 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम था। यानी अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही औसत से नीचे रहे। इस वजह से गर्मी से राहत रही। हालांकि आर्द्रता अधिकतम 94 और न्यूनतम 61 प्रतिशत रहा। इस वजह से चिपचिपाहट भरी गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed