{"_id":"6a7106fa188aeb336205ebf2","slug":"the-municipal-commissioner-inspected-the-rapti-complex-premises-and-directed-that-attention-be-paid-to-basic-amenities-for-the-traders-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1406787-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जल निकासी की व्यवस्था व शौचालय निर्माण के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जल निकासी की व्यवस्था व शौचालय निर्माण के आदेश
Tue, 04 Aug 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। असुरन स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स में जलभराव, जलनिकासी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अजय जैन ने सोमवार को परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था व शौचालय निर्माण के आदेश दिए।
निरीक्षण के दौरान कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने नगर आयुक्त को बताया कि परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती है। साथ ही सार्वजनिक शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शिकायतों को सुनने के बाद नगर आयुक्त ने दुकानदारों और स्थानीय पार्षद से समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि राप्ती कॉम्प्लेक्स के व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यहां की सभी मूलभूत समस्याओं पर विचार कर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जाएं तथा कार्यों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता अमित शर्मा, अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव व अवर अभियंता के साथ काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।