फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The police have registered an FIR against the daughter-in-law based on the complaint filed by the mother-in-law and have initiated an investigation.

Gorakhpur News: हिस्से की मांग को लेकर सास-बहू में विवाद, कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The police have registered an FIR against the daughter-in-law based on the complaint filed by the mother-in-law and have initiated an investigation.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के राप्तीनगर फेज-4 में मकान के बंटवारे को लेकर सास-बहू के बीच विवाद हो गया। मामले में बहू पर सास को गाली देने, जान से मारने की धमकी देने और कार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी परमा देवी ने पुलिस को बताया कि राप्तीनगर स्थित मकान उनके नाम है। आरोप है कि उनकी बहू मकान में हिस्सा मांग रही है जबकि वह अपने बेटे और बहू को पहले ही घर से बेदखल कर चुकी हैं। परमा देवी के मुताबिक, शनिवार अपराह्न तीन बजे बहू उनके घर पहुंची और जबरन रहने की जिद करने लगी। विरोध पर गाली-गलौज और धमकी दी। आरोप है कि जाते समय उसने घर के बाहर खड़ी उनके दूसरे बेटे आशीष की कार को ईंट से क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed