{"_id":"6a6fafbc4f53ecba9502d437","slug":"the-process-to-open-the-municipal-corporations-escrow-account-will-begin-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1405643-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांड : आज नगर निगम पहुंचेगी टीम, प्रपत्रों की करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांड : आज नगर निगम पहुंचेगी टीम, प्रपत्रों की करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर निगम का एस्क्रो खाता खुलवाने की प्रक्रिया होगी शुरू
- औपचारिकताएं पूरी होने पर महीने के अंत तक जारी हो सकते हैं 80 करोड़ रुपये के बांड
गोरखपुर। नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बांड जारी करने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को विशेषज्ञों की टीम नगर निगम पहुंचेगी और बांड से संबंधित सभी प्रपत्रों एवं दस्तावेजों की विस्तृत जांच करेगी। इसके साथ ही नगर निगम का एस्क्रो खाता खुलवाने की प्रक्रिया भी शुरू कराई जाएगी।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बांड जारी करने से पहले आवश्यक वित्तीय और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ नगर निगम की वित्तीय स्थिति और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का सत्यापन करेगी। इसके बाद एस्क्रो खाता संचालित होने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसमें बांड से जुड़ी धनराशि और भुगतान का प्रबंधन किया जाएगा। यदि सभी औपचारिकताएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं तो अगस्त के अंतिम सप्ताह तक नगर निगम के 80 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बांड जारी किए जा सकते हैं। बांड से प्राप्त राशि का उपयोग शहर की विभिन्न आधारभूत विकास परियोजनाओं पर किया जाएगा। इससे नगर निगम को बड़े विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे और शहरी संरचना को गति मिलेगी। नगर निगम के लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि टीम सोमवार को निगम में आएगी। उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्रपत्र उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।