{"_id":"6a6fb07d36d604d03803c1db","slug":"incident-in-the-shahpur-police-station-area-an-fir-was-registered-against-seven-accused-and-one-accused-has-been-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1405469-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन के कारोबार और एक करोड़ के फर्जी लोन का झांसा देकर 51 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन के कारोबार और एक करोड़ के फर्जी लोन का झांसा देकर 51 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला, सात आरोपियों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी, एक आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। जमीन के कारोबार में निवेश और एक करोड़ रुपये का बैंक ऋण दिलाने का झांसा देकर 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शाहपुर पुलिस ने एक आरोपी खलील अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पीड़ित से पहले जमीन के व्यापार में मुनाफे का लालच देकर रकम ली गई।
बाद में शेष रुपये लौटाने के बजाय एक करोड़ रुपये का बैंक लोन और उस पर 40 प्रतिशत सरकारी अनुदान दिलाने का झांसा दिया गया। इसके लिए एक्सिस बैंक के नाम से फर्जी ऋण स्वीकृति पत्र भी तैयार कर दिया गया। बैंक में जांच कराने पर दस्तावेज फर्जी निकला। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोहनापुर घोसीपुरवा, जंगल हकीम नंबर-एक का निवासी है।
रामगढ़ताल क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी शेषनाथ यादव ने शाहपुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया है कि परिचित हनुमान यादव ने अपने भाई दिनेश यादव और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जमीन के कारोबार में निवेश का प्रस्ताव दिया। इस दौरान अलग-अलग माध्यमों से कुल 51 लाख रुपये लिए गए। इनमें 10 लाख रुपये बैंक खाते में, 8.50 लाख रुपये नकद तथा अन्य रकम विभिन्न लोगों के खातों में जमा कराई गई।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, जरूरत पड़ने पर रुपये मांगने पर आरोपियों ने करीब 23.78 लाख रुपये लौटाए लेकिन 27.22 लाख रुपये रोक लिए। इसके बाद आरोपियों ने एक्सिस बैंक से एक करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत कराने और 40 प्रतिशत सरकारी अनुदान मिलने का दावा करते हुए फर्जी बैंक पत्र सौंप दिया। बैंक में सत्यापन कराने पर पत्र, हस्ताक्षर और मुहर सभी फर्जी पाए गए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।