{"_id":"6a6fb09bfe186c49a304ada9","slug":"sp-leaders-accused-the-police-of-keeping-them-under-surveillance-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1405727-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम हत्याकांड : पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका
Mon, 03 Aug 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर (गोरखपुर)। जिला अस्पताल के पास से 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर संदीप शर्मा समेत कई नेताओं को रविवार को पुलिस ने पीपीगंज में रोक दिया। सपा नेताओं ने पुलिस पर निगरानी रखने का आरोप लगाया।
सपा नेताओं के अनुसार, संदीप शर्मा शनिवार रात भरवल गांव स्थित सपा नेता इंजीनियर सुरेंद्रनाथ यादव के आवास पर रुके थे। आरोप है कि देर रात से ही पुलिस वहां मौजूद रही। रविवार सुबह संदीप शर्मा, सुरेंद्रनाथ यादव, पीपीगंज नगर अध्यक्ष रवि कुमार यादव समेत अन्य कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने के लिए निकले। बताया गया कि पीपीगंज में पुलिस ने उन्हें रोककर थाने ले गई। वहां कैंपियरगंज क्षेत्राधिकारी और पीपीगंज पुलिस ने नेताओं से बातचीत कर उन्हें समझाया।
इसके बाद संदीप शर्मा ने थाना प्रभारी पीपीगंज को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की मांग की गई। बाद में पुलिस संदीप शर्मा को गोरखपुर जनपद की सीमा तक छोड़कर लौट गई। इस दौरान भोला यादव, शैलेंद्र यादव, राजाराम निषाद, गोरख मिश्रा, अश्वनी पांडेय समेत कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद