फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The railway administration has taken a decision for the convenience of examinees.

Gorakhpur News: आज गोरखपुर होकर चलेगी जयनगर-लखनऊ परीक्षा स्पेशल

Tue, 04 Aug 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 04 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The railway administration has taken a decision for the convenience of examinees.
गोरखपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित लेवल-1 (ग्रुप-डी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने (03203/03204) जयनगर-लखनऊ वाया गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जयनगर से 04 अगस्त को तथा लखनऊ जं. से 05 अगस्त को चलाई जाएगी।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 03203 जयनगर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 04 अगस्त को जयनगर से अपराह्न 3.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से देर रात 03:40 बजे छूटकर लखनऊ जं. सुबह 10.15 बजे पहुंचेगी। 03204 लखनऊ जं.-जयनगर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 05 अगस्त को लखनऊ जं. से दोपहर 12:30 बजे चलेगी और गोरखपुर से शाम 9:30 बजे छूटकर दूसरे दिन जयनगर सुबह 08:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय और शयनयान श्रेणी के 12 कोच तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 14 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed