{"_id":"6941b62ef40c4becfa07710a","slug":"the-sub-inspector-is-accused-of-grabbing-the-collar-of-the-district-vice-president-of-karni-sena-an-inquiry-has-been-ordered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1167590-2025-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दरोगा पर करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष का कॉलर पकड़ने का आरोप, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दरोगा पर करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष का कॉलर पकड़ने का आरोप, जांच के आदेश
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
सार
गगहा थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष शुभम शाही ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह एक साथी के साथ कार से गगहा से भलुवान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गगहा में हाईवे किनारे एक दुकान पर पानी खरीदने के लिए रुके।
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
गगहा थाने में तैनात एक दरोगा पर बीच सड़क करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष शुभम शाही से अभद्रता और कॉलर पकड़ने का आरोप लगा है। आरोप है कि घटना के समय दरोगा नशे की हालत में था। शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। दरोगा को हलके से हटाकर थाने में संबद्ध कर दिया गया है।
Trending Videos
गगहा थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष शुभम शाही ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह एक साथी के साथ कार से गगहा से भलुवान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गगहा में हाईवे किनारे एक दुकान पर पानी खरीदने के लिए रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
तभी चेकिंग कर रहे दरोगा ने कार का शीशा नीचे करने को कहा और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। शुभम ने बताया कि जल्दबाजी में वह लाइसेंस घर पर ही भूल गए हैं। आरोप है कि इस बात पर दरोगा नाराज हो गए और गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ लिया तथा थाने में बैठाने की धमकी दी।
इसके बाद गगहा थाना प्रभारी को फोन कर घटना की जानकारी दी, तब जाकर दरोगा ने उन्हें जाने दिया। मंगलवार को शुभम गगहा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है और संबंधित दरोगा को हलके से हटाकर थाने में संबद्ध कर दिया गया है।
इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि चेकिंग के दौरान युवक और दरोगा के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। दरोगा आश्वस्त हो जाने के बाद युवक को जाने दिया। मामले की जांच के लिए सीओ बांसगांव को निर्देशित किया गया है।