सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim lodged an FIR against five people, including a woman, at the Cantt police station.

Gorakhpur News: फर्जी पत्नी बनकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की कोशिश, खाते से उड़ाए 18.80 लाख रुपये

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The victim lodged an FIR against five people, including a woman, at the Cantt police station.
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में फर्जी तरीके से खुद को मृतक की पत्नी बताकर 18.80 लाख रुपये की ठगी और संपत्ति कब्जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। खोराबार के रानीडीहा निवासी निवासी राजीव रंजन सिंह ने कोर्ट के आदेश पर देवरिया के एकौना निवासी रीमा सिंह, गगहा के अकुसी निवासी हीरालाल मल्ल, उसके भाई बलराम, जीजा नर्वदे व नंदू के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

राजीव रंजन सिंह ने बताया कि उनके पिता शिवाकांत सिंह और माता बबिता सिंह के बीच वर्ष 2016 में विवाह विच्छेद हो गया था। इसके बावजूद देवरिया के एकौना निवासी रीमा सिंह ने खुद को उसके पिता की पत्नी बताते हुए उनकी चल व अचल संपत्तियों पर दावा कर दिया। आरोपी महिला ने तहसील गोला में वरासत का मुकदमा दाखिल कर मौजा धोबौली स्थित जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में उनके द्वारा आपत्ति किए जाने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि रीमा सिंह ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर केनरा बैंक, बड़हलगंज शाखा से छह लाख रुपये की एफडी और 35 हजार रुपये नकद और पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से 12 लाख रुपये की एफडी और 45 हजार रुपये नकद निकाल लिए।
मामले में हीरालाल मल्ल, बलराम, नर्वदे और नंदू समेत अन्य लोगों पर भी साजिश में शामिल होने के आरोप हैं। सभी आरोपियों ने मिलकर फर्जी शपथपत्र और दस्तावेज तैयार किए और बैंक की रकम हड़प ली। अब आरोपी मृतक की अचल संपत्तियों पर भी कब्जा करने की साजिश कर रहे हैं। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शादीशुदा होने के बाद भी ले रही विधवा पेंशन
पीड़ित ने आरोप लगाया कि रीमा सिंह पहले से ही हीरालाल मल्ल उर्फ दीनानाथ की पत्नी है। बिना तलाक लिए अन्य लोगों से विवाह का दावा कर रही है। इतना ही नहीं, वह एक मृत व्यक्ति की विधवा बनकर विधवा पेंशन भी ले रही है।

समझौता के लिए बुलाया, फिर की गाली-गलौज
पीड़ित राजीव रंजन सिंह के अनुसार, पिछले 14 जून को आरोपियों ने एमएमएमयूटी के पास समझौते के लिए बुलाया था। वहां आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed