{"_id":"6a6d170454b7e9db6807ca54","slug":"the-young-man-is-a-resident-of-the-khajni-area-his-condition-is-stable-following-surgery-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1403811-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक के मलाशय में फंसी तेल की बोतल, जिला अस्पताल में सर्जरी कर निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक के मलाशय में फंसी तेल की बोतल, जिला अस्पताल में सर्जरी कर निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला अस्पताल में एक असामान्य मामला सामने आया है। खजनी क्षेत्र के 36 वर्षीय युवक के मलाशय में तेल की बोतल फंस जाने से उसे आपातकालीन उपचार देना पड़ा। डॉक्टरों की टीम ने करीब 30 मिनट की सर्जरी के बाद बोतल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
डॉक्टरों के अनुसार, युवक विवाहित है और मजदूरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि मलद्वार में खुजली होने पर वह तेल की छोटी बोतल का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान बोतल फिसलकर अंदर चली गई और मलाशय में फंस गई। काफी प्रयास के बावजूद जब बोतल बाहर नहीं निकला तो परिजन को इसकी जानकारी दी। परिजन गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। सर्जन डॉ. बीपी मल्ल और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. आरपी गौतम ने सफल ऑपरेशन कर बोतल को बिना किसी जटिलता के बाहर निकाल दिया।
चिकित्साधीक्षक डॉ. बीके सुमन ने बताया कि युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल शारीरिक उपचार ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य का भी आकलन आवश्यक होता है। इसी को देखते हुए युवक को चिकित्सकीय परामर्श के साथ काउंसिलिंग के लिए भी भेजा गया है।