{"_id":"69cd88f193fd87927a067bf8","slug":"there-was-a-gathering-of-lawyers-from-the-court-to-the-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277411-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कचहरी परिसर में दो घंटे तक रहा अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कचहरी परिसर में दो घंटे तक रहा अफरा-तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी से लेकर थाने तक लगा रहा अधिवक्ताओं का जमावड़ा
गोरखपुर। कचहरी परिसर में उस समय हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच तीखी झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पूरे कचहरी परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। करीब दो घंटे तक स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण बनी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मतगणना से हुई थी, जो जल्द ही बड़े बवाल में बदल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान नारेबाजी, धक्का-मुक्की और बहस का दौर लगातार चलता रहा, जिससे कचहरी परिसर में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित अधिवक्ताओं के चलते स्थिति संभालना आसान नहीं था। कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने धैर्य और समझदारी का परिचय देते हुए हालात को धीरे-धीरे काबू में किया। इस दौरान कचहरी से लेकर नजदीकी थाने तक अधिवक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।
बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर अपनी नाराजगी जताते रहे और कार्रवाई की मांग करते रहे। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया और आश्वासन दिया कि विवाद की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद अधिवक्ताओं का गुस्सा कुछ शांत हुआ और वे घर लौट गए।
-
जीत का जश्न मनाने के बाद माहौल गर्माया
गोरखपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना के बाद भले ही एल्डर्स कमेटी ने अधिकृत रूप से परिणाम घोषित नहीं किया लेकिन अध्यक्ष पद पर उमापति उपाध्याय और मंत्री पद पर अनुज अस्थाना की जीत का जश्न मनाया जाने लगा। समर्थकों ने दोनों अधिवक्ताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया। परिसर में दोनों प्रत्याशी के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि इसी के बाद माहौल गर्माया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। ब्यूरो
Trending Videos