सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traders are expecting to sell around 600 quintals of mutton and 1000 quintals of chicken.

1600 क्विंटल मटन-चिकन: होली की तैयारियां जोरों पर...8 करोड़ के कारोबार का अंदेशा- नॉनवेज की हो चुकी है बुकिंग

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सार

थोक व्यापारियों का दावा है कि होली में करीब 600 क्विंटल मटन और 1000 क्विंटल चिकन की बिक्री हो सकती है। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा काफी कम रहता है। नखास और आसपास के प्रमुख बाजार में पहले से ही लोगों ने ऑर्डर दे दिए हैं। बड़ी मात्रा में चिकन-मटन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

Traders are expecting to sell around 600 quintals of mutton and 1000 quintals of chicken.
होली 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

इस बार होली बुधवार को पड़ने से शहर में नॉनवेज का बाजार खासा गरम हो गया है। चिकन-मटन की मांग सामान्य वर्षों की तुलना में और अधिक बढ़ गई है। बाजार के सूत्रों के अनुसार, होली के मौके पर शहर में करीब आठ करोड़ रुपये का चिकन और मटन खपने का अनुमान है।

Trending Videos


थोक व्यापारियों का दावा है कि होली में करीब 600 क्विंटल मटन और 1000 क्विंटल चिकन की बिक्री हो सकती है। सामान्य दिनों में यह आंकड़ा काफी कम रहता है। नखास और आसपास के प्रमुख बाजार में पहले से ही लोगों ने ऑर्डर दे दिए हैं। बड़ी मात्रा में चिकन-मटन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी रहमान कुरैशी ने बताया कि होली से तीन-चार दिन पहले ही होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग संचालकों ने थोक में ऑर्डर दे दिए थे। करीब 70 प्रतिशत माल की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। बाकी की बिक्री त्योहार वाले दिन काउंटर से होगी।

चिकन कारोबार से जुड़े रजा ने बताया कि ग्रुप पार्टी का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। पहले लोग घरों में सीमित दायरे में पकवान बनाते थे, अब 15-20 लोगों का ग्रुप बनाकर ऑर्डर देते हैं। बोनलेस चिकन, लेग पीस और स्पेशल कट मटन की मांग ज्यादा है।

कीमतों में भी तेजी
आजाद चौक पर मुर्गा विक्रेता फरहान ने बताया कि आम दिनों में चिकन 180 रुपये किलो बिकता है। होली नजदीक आते ही 220 रुपये बिक रहा है। होली के दिन इसकी कीमत और भी बढ़ सकती है। मटन के व्यापारी लव कुरैशी ने बताया कि अभी कीमत 750 से 800 रुपये है और होली में यह एक हजार रुपये तक पहुंच सकता है।

यदि अनुमानित 600 क्विंटल मटन और 1000 क्विंटल चिकन की औसत कीमत जोड़ी जाए तो कुल कारोबार करीब सात से आठ करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed