{"_id":"6a71070d372fb2369d029539","slug":"two-matches-played-on-the-ninth-day-of-the-gorakhpur-football-league-tournament-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1407259-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरदारनगर ने एमपी क्लब को हराया, लक्ष्य अकादमी भी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरदारनगर ने एमपी क्लब को हराया, लक्ष्य अकादमी भी विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गोरखपुर फुटबॉल लीग प्रतियोगिताके नौवें दिन खेले गए दो मुकाबले
गोरखपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से सेंट एंड्रयूज कॉलेज क्रीड़ांगन पर चल रही गोरखपुर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता (बी डिवीजन) के नौवें दिन सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें सरदारनगर फुटबॉल क्लब और लक्ष्य अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मैच में सरदारनगर क्लब ने एमपी फुटबॉल क्लब को 4-0 से हराया। पहले हाफ तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं लेकिन दूसरे हाफ में सरदारनगर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार चार गोल दागे। टीम की ओर से अनुराग ने 32वें व 59वें मिनट में और दीपक ने 36वें व 49वें मिनट में गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।
दूसरे मैच में लक्ष्य अकादमी ने एमजी फुटबॉल क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र गोल लक्ष्य अकादमी के अंकुश ने पहले हाफ के 25वें मिनट में किया, जो निर्णायक साबित हुआ।
विज्ञापन
पहले मैच में मारूफ, दुर्गेश, रहमतुल्लाह और आमिर खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दूसरे मैच के रेफरी अमरनाथ, घनश्याम सिंह, रतन सिंह और मोहम्मद नसीम रहे। मुख्य अतिथि घनश्याम उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव यादव, दिलीप कुमार, हमजा खान, डॉ. अमिल हयात खान, निदेशक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, विवेक यादव, भूपेंद्र मिश्र, फखरुद्दीन सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।