सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board: 20 computers will monitor the examination centers

यूपी बोर्ड : 20 कंप्यूटर से होगी परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 20 computers will monitor the examination centers
विज्ञापन

Trending Videos

-जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम तैयार, शिक्षकों की लगाई गई ड्यूटी
-288 प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र बनाए गए, दो फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी क्रम में जुबिली इंटर कॉलेज में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे जिले की परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। कंट्रोल रूम में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
कंट्रोल रूम के संचालन के लिए 20 शिक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। ये शिक्षक शिफ्टवार तैनात रहेंगे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, तकनीकी समस्या या अनुशासनहीनता की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना देंगे। इसके अलावा कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी संपर्क बनाए रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए 288 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर परीक्षाएं निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कराई जाएंगी। सभी केंद्रों पर आवश्यक संसाधन, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यवेक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। परीक्षाएं दो फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेंगी, जबकि बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जुबिली इंटर काॅलेज में कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो जिले के प्रत्येक केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed