सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Team Enters Quadruple Scull Final At 46th Junior National Rowing Championship In Ramgarhtal

UP: रामगढ़ताल में यूपी के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, कल सुबह 7:30 से फाइनल- शाम 5 बजे CM योगी करेंगे सम्मानित!

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 21 May 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा ने बताया कि फाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे से होंगे। शाम 5 बजे समापन समारोह में CM योगी आदित्यनाथ विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

UP Team Enters Quadruple Scull Final At 46th Junior National Rowing Championship In Ramgarhtal
46 वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

रामगढ़ताल में मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में बालक क्वाड्रुपल स्कल के सेमीफाइनल में 06:30.8 का समय निकालकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में हरियाणा, मध्य प्रदेश और आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 4-4 वर्गों में शीर्ष 2 स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

Trending Videos


इसके अलावा केरल और ओडिशा ने 3-3 वर्गों के फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। बुधवार को 17 रेपेचेज और 16 सेमीफाइनल समेत कुल 33 रेस आयोजित की गई। सेमीफाइनल में शीर्ष दो स्थान पाने वाली टीमों ने फाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालक क्वाड्रुपल स्कल के सेमीफाइनल में यूपी के दीपक कुमार, यश कुमार यादव, हरिनाथ यादव व प्रवीण कुमार की चौकड़ी ने 06:30.8 का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। इस रेस में केरल के गौतम, आगस्टिन, तलवार सिंह व एचएम नायर की टीम 06:26.5 के समय के साथ पहले स्थान पर रही।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के अर्णव रावत, दिलशाद खान, प्रथमेश व गगनदीप सिंह ने 06:37.8 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ओडिशा के अथर्व विलास राउत, आयुष, अविराज व तेजबीर सिंह की टीम 06:38.1 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही।

बालक सिंगल स्कल के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा के सक्षम 07:53.8 के समय के साथ पहले व मध्य प्रदेश के कार्तिक 08:24.5 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यूपी के मोहन महेश ने साहसिक खेल दिखाया लेकिन 09:01.3 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए बाहर हो गए।

दूसरे सेमीफाइनल में आसाम के फरहान अली पहले व झारखंड के शुकलाल टूडू 08:09.7 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचे। बालिका क्वाड्रुपल स्कल के पहले सेमीफाइनल में केरल की अनालिया विल्सन, विनोज, एंजल मैरी थामस, हरिप्रिया विनेश शीर्ष पर रही।
विज्ञापन

पंजाब की गगनदीप कौर, जैनम रानी, सिमरनजीत कौर, गगनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा की शिवानी, स्मृति इक्का, प्रतिज्ञा जेना व रितुरानी पहले एवं आरएफआई हिमाचल की अनामिका ठाकुर, तनिष्का ठाकुर, अर्चिता नेगी व श्रेया ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं।

बालिका डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की वंशिका साहू व प्रियंका 08:38.1 के समय के साथ पहले व केरल की बिंची बीनू व श्रीदेवी राजेश 08:58.0 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंचीं। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की शिवरानी कटेरिया व आरुषी बरार शीर्ष पर रहीं जबकि मणिपुर की एल रोशबिना देवी व स्वेयिया हैसनाम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक काक्सलेस पेयर्स के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा के नितिन व करन ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के नितिन कुमार व जसवंत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के अयान यादव व अनुराग वर्मा पहले स्थान पर रहे जबकि झारखंड के रवि मुर्म व प्रदीप कुमार महतो ने दूसरा स्थान हासिल किया।

बालक डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी के राजन व प्रतीक निषाद पहले व मध्य प्रदेश के ऋषभ व तनीश दूसरे स्थान पर रहे। दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के युवराज व गुरमानवीर को पहला व पंजाब के भवदीप व हरजिंदर को दूसरा स्थान मिला।

बालिका सिंगल स्कल के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा की नेहा पहले व महाराष्ट्र की इश्वरी दूसरे स्थान पर रहीं। दूसरे सेमीफाइनल में मणिपुर की हुदीरोम चानू को पहला व मध्य प्रदेश की संतोष यादव को दूसरा स्थान मिला। बालक काक्सलेस फोर्स के पहले सेमीफाइनल में आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी पहले व मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा।

वहीं इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा को पहला व पश्चिम बंगाल को दूसरा स्थान मिला। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा ने बताया कि चैंपियनशिप में फाइनल मुकाबलों की शुरुआत बृहस्पतिवार की सुबह 7:30 बजे से होगी जबकि समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शाम पांच बजे आयोजित होगा।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। सीएम विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शुभाशीष मुखर्जी, चीफ ज्यूरी तेजस शिंदे, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नवाबुद्दीन, उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह, सचिव सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed