सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather changed... humidity increased, relief from heat but humidity persisted

Gorakhpur News: मौसम बदला...नमी बढ़ी, तपिश से राहत पर उमस बरकरार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Weather changed... humidity increased, relief from heat but humidity persisted
विज्ञापन
सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे 31 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
Trending Videos

गोरखपुर। मौसम के मिजाज में उठा-पटक का सिलसिला जारी है। एक दिन पहले अधिकतम का नया रिकॉर्ड बनाने वाले तापमान में फिर उछाल देखने को मिला। शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत ठंडा, लेकिन नम बना रहा।
अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.1 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। तापमान में इस गिरावट से दिन के समय गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई। हालांकि, आर्द्रता का स्तर काफी ऊंचा रहा। इससे अधिकतम आर्द्रता 94 और न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई। इस कारण सुबह और शाम के समय हल्की उमस महसूस की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानित अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उच्च आर्द्रता के कारण पसीना अधिक आने की स्थिति बनी रह सकती है। शनिवार को कहीं भी बारिश नहीं हुई। बावजूद इसके, बादलों की आवाजाही और नमी के चलते मौसम सुहावना बना रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का मौसम फसलों के लिए अनुकूल हो सकता है, लेकिन अधिक नमी कुछ बीमारियों को भी बढ़ावा दे सकती है।
तापमान में गिरावट से दिन में लोगों को राहत रही, लेकिन उमस ने परेशान किया। आने वाले दिनों में यदि हल्की बारिश होती है, तो मौसम और भी सुहावना हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त पानी पिएं और बदलते मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed