{"_id":"6a3065a1c2d98f979f0bf94c","slug":"woman-visiting-maternal-home-for-wedding-dies-in-road-accident-sister-critically-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354963-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी में मायके आई महिला की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी में मायके आई महिला की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुटहवा ईनार चौराहे के पास सोमवार शाम छह बजे हुए सड़क हादसे में रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने मायके आईं सोनी उर्फ कोयलो डोम (38) की मौत हो गई। हादसे में उनकी सगी बहन मंजू डोम (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से हुई घटना ने शादी वाले घर की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया।
पुलिस के अनुसार, शत्रुध्नपुर फुटहवा ईनार निवासी लक्ष्मी बासफोर के घर सोमवार को उनकी पुत्री का विवाह समारोह था। घर में डीजे की धुन पर शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान सोनी उर्फ कोयलो डोम और उनकी बहन मंजू डोम सड़क पार कर रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसी समय चौरीचौरा से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बुलेट ने दोनों बहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कोयलों डोम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मंजू डोम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन के अनुसार, कोयलो डोम के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि चौरीचौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बुलेट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।