{"_id":"6a3064c9a4330588ad0f7ec1","slug":"food-department-conducts-raid-samples-collected-for-eight-food-items-including-sauces-and-pickles-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1355242-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर खाद्य छापा: टोमैटो कैचअप, मेयोनेज़, चिली सॉस, अचार के लिए नमूने- जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर खाद्य छापा: टोमैटो कैचअप, मेयोनेज़, चिली सॉस, अचार के लिए नमूने- जांच के लिए झांसी लैब भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
सार
जिन उत्पादों के नमूने लिए गए उनमें 9 एम ब्रांड का टोमैटो कैचअप और मिक्स्ड फ्रूट जैम, वीबा ब्रांड का एगलेस मेयोनेज़, वी टॉप ब्रांड का ग्रीन चिली सॉस, एग्रो फ्रेश ब्रांड का रेड चिली पिकल, मिल टाइम ब्रांड का मिक्स्ड फ्रूट जैम तथा गोल्डी ब्रांड का टोमैटो कैचअप और मैंगो पिकल शामिल हैं।
गोरखपुर में खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए नमूने लिए
- फोटो : स्त्रोत- खाद्य विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान सॉस, जैम, अचार समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए झांसी प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट में गड़बड़ी आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम कुल 12 प्रतिष्ठानों पर पहुंची जिनमें से 10 स्थानों पर विशेष जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों की जांच के लिए विभिन्न ब्रांडों के उत्पादों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन उत्पादों के नमूने लिए गए उनमें 9 एम ब्रांड का टोमैटो कैचअप और मिक्स्ड फ्रूट जैम, वीबा ब्रांड का एगलेस मेयोनेज़, वी टॉप ब्रांड का ग्रीन चिली सॉस, एग्रो फ्रेश ब्रांड का रेड चिली पिकल, मिल टाइम ब्रांड का मिक्स्ड फ्रूट जैम तथा गोल्डी ब्रांड का टोमैटो कैचअप और मैंगो पिकल शामिल हैं।
सभी आठ नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, झांसी भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने की पुष्टि की जाएगी।
यदि जांच में कोई नमूना अधोमानक, मिथ्या छाप वाला या मानव स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित पाया गया तो संबंधित खाद्य कारोबारियों और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा