{"_id":"6a3063ee8d78a475640b0dc2","slug":"married-woman-goes-missing-with-cash-and-jewelry-husband-suspects-she-ran-off-with-her-lover-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354771-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता हो गई लापता: नगदी-जेवरात लेकर फरार, पति ने प्रेमी संग जाने की जताई आशंका- दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता हो गई लापता: नगदी-जेवरात लेकर फरार, पति ने प्रेमी संग जाने की जताई आशंका- दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोप है कि 11 जून की रात उसकी पत्नी घर से गहने, 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लेकर कहीं चली गई। पति ने तहरीर में आशंका जताई है कि उसकी पत्नी मथुरा निवासी प्रेमी के साथ गई है। उसने पुलिस को बताया कि बीते मई माह में भी उसकी पत्नी उक्त युवक के साथ चली गई थी। सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
दुल्हन सांकेतिक
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के घर से नगदी, जेवरात और अन्य सामान लेकर लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने पत्नी के कथित रूप से एक युवक के साथ जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पति ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि वह रोजगार के सिलसिले में राजस्थान में रहता है। उसकी पत्नी और दो वर्षीय पुत्र भी उसके साथ रहते थे। वह 26 मई को पत्नी को गांव पर छोड़कर 6 जून को वापस राजस्थान चला गया था।