सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two women arrested for swapping real gold with fake gold at Sanvi Jewellers in Gorakhpur.

UP: सान्वी ज्वेलर्स की 2 महिला सेल्सकर्मी निकलीं चोर, असली की जगह रखती थीं नकली सोना-गिरफ्तार

निखिल तिवारी, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

मार्च 2026 में शोरूम मालिक राजेश कुमार बलानी ने वार्षिक स्टॉक ऑडिट कराया। जांच के दौरान कई आभूषण संदिग्ध पाए गए। कैरेटोमीटर जांच में कुछ गहनों की शुद्धता शून्य मिली, जबकि कुछ का वजन कम पाया गया। इसके बाद विस्तृत जांच में असली और नकली गहनों का खेल सामने आया। शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

Two women arrested for swapping real gold with fake gold at Sanvi Jewellers in Gorakhpur.
गिरफ्तार दोनों महिला आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

क्रॉस रोड मॉल स्थित सान्वी ज्वेलर्स में करीब 45 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले में लंबे समय से कार्यरत दो महिला सेल्सकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। कैंट पुलिस ने उनके पास से 9.50 लाख रुपये नकद और करीब 15.50 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसनगंज, लालडिग्गी निवासी मुस्कान गुप्ता और कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी नगमा खातून के रूप में हुई है। दोनों पिछले कई वर्षों से सान्वी ज्वेलर्स में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जांच में सामने आया कि दोनों महिलाओं ने शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रेंज को अच्छी तरह समझ लिया था। इसी का फायदा उठाकर वे स्ट्रांग रूम में रखे असली सोने और हीरे के आभूषणों को निकालकर उनकी जगह मिलते-जुलते नकली गहने रख देती थीं, जिससे लंबे समय तक किसी को शक नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए गहनों में चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके और टॅप्स शामिल हैं। कई मामलों में लटकनों की संख्या कम कर दी जाती थी ताकि पहली नजर में अंतर न दिखे। पूछताछ में यह भी पता चला कि चोरी के गहनों को नेपाल में बेच दिया जाता था और उससे मिले रुपयों से दोनों आरोपी महंगे आभूषण और अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदती थीं।

 

मामला तब उजागर हुआ जब मार्च 2026 में शोरूम मालिक राजेश कुमार बलानी ने वार्षिक स्टॉक ऑडिट कराया। जांच के दौरान कई आभूषण संदिग्ध पाए गए। कैरेटोमीटर जांच में कुछ गहनों की शुद्धता शून्य मिली, जबकि कुछ का वजन कम पाया गया। इसके बाद विस्तृत जांच में असली और नकली गहनों का खेल सामने आया। शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पकड़ी गई महिला कर्मचारियों को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed