{"_id":"6a3066c45adf5c751805f27e","slug":"unity-super-series-nina-thapa-cricket-academy-dominates-wins-series-5-0-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1355574-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिटी सुपर सीरीज : नीना थापा क्रिकेट एकेडमी का दबदबा, 5-0 से जीती श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिटी सुपर सीरीज : नीना थापा क्रिकेट एकेडमी का दबदबा, 5-0 से जीती श्रृंखला
विज्ञापन
विजेता ट्रॉफी के साथ नीना थापा क्रिकेट एकेडमी।स्रोत --आयाजोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित यूनिटी सुपर सीरीज अंडर-19 में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉक स्पोर्ट्स को पांचवें मुकाबले में 15 रन से हराकर श्रृंखला 5-0 से अपने नाम कर ली। पूरी सीरीज में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम ने एकतरफा दबदबा बनाए रखा।
श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। प्रियांशु उपाध्याय ने 61 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। कप्तान दीपक यादव ने 40, सचिन पाल ने 31 तथा महबूब अंसारी ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से समर यादव ने चार विकेट झटके, जबकि अमान शाह, अंकुश यादव और आरुष कुमार को एक-एक सफलता मिली।216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 33.5 ओवर में 200 रन पर सिमट गई। अमान शाह ने सर्वाधिक 61 रन बनाए, जबकि अंश सिंह ने 35 और करण कुमार ने 24 रन का योगदान दिया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनमोल सिंह ने तीन विकेट लिए। प्रियांशु उपाध्याय और सचिन पाल ने दो-दो विकेट तथा अंशुमान शाही ने एक विकेट हासिल किया।प्रियांशु बने प्लेयर ऑफ द मैचहरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रियांशु उपाध्याय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 72 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया।सचिन पाल बने मैन ऑफ द सीरीजपूरी श्रृंखला में सचिन पाल सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 397 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया। उनका बल्लेबाजी औसत 99.25 रहा। श्रृंखला में उन्होंने दो शतक लगाए और सर्वोच्च स्कोर 173 रन रहा।वहीं हॉक स्पोर्ट्स के अमान शाह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच मैचों में 10 विकेट हासिल किए। 4.12 की इकोनॉमी रेट के साथ उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।मुख्य अतिथि ने प्रदान की ट्रॉफीसमापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा श्रीवास्तव (प्रबंधक, नीना थापा इंटर कॉलेज) एवं विशिष्ट अतिथि रामायन जी श्रीवास्तव (प्रबंध समिति सदस्य) मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता ट्रॉफी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के कप्तान दीपक यादव को प्रदान की। वहीं विशिष्ट अतिथि ने सचिन पाल को बेस्ट बैट्समैन एवं प्लेयर ऑफ द सीरीज तथा अमान शाह को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया।मुकाबले में अंपायर की भूमिका आनंद दुबे और अनुराग यादव ने निभाई, जबकि स्कोरिंग भरथ गौंड ने की। सीरीज सचिव प्रभात गौंड ने नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को 5-0 की ऐतिहासिक जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।