{"_id":"6a30640ec71c1ff8eb00d3e4","slug":"hurt-by-his-wife-visiting-her-maternal-home-an-auto-rickshaw-driver-consumed-a-poisonous-substance-and-died-during-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354503-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाद के बाद पत्नी चली गई मायके...आहत पति ने वियोग में खाया जहरीला पदार्थ- इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाद के बाद पत्नी चली गई मायके...आहत पति ने वियोग में खाया जहरीला पदार्थ- इलाज के दौरान मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
सार
परिजन का कहना है कि 13 जून की सुबह वह अपने बड़े पिता के घर गुलरिहा कस्बे में पहुंचा, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो निवासी ऑटो चालक राम आशीष (36) की सोमवार सुबह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन के अनुसार, दूसरी पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर उसने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था।
हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, परशुराम का बेटा राम आशीष बचपन से ही अपने ननिहाल गुलरिहा के जंगल एकला नंबर दो टोला बेनीगंज में रहकर ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी से वह परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इस घटना के बाद से राम आशीष मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।
परिजन का कहना है कि 13 जून की सुबह वह अपने बड़े पिता के घर गुलरिहा कस्बे में पहुंचा, जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मेडिकल चौकी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।