{"_id":"69f3bbc0a9aa802d160a5fea","slug":"two-youths-were-duped-of-rs-151-crore-in-the-name-of-getting-work-visas-in-europe-ambala-news-c-36-1-sknl1017-162452-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यूरोप में वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर दो युवकों से 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यूरोप में वर्क वीजा दिलवाने के नाम पर दो युवकों से 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह के सदस्यों ने जंडली की इंदिरा कॉलोनी निवासी दो युवक सौरव व मोहित तंवर को झांसे में लेकर 1.51 करोड़ रुपये की ठगी की है। युवकों को लातविया यूरोप में वर्क वीजा दिलाने का झांसा दिया था।
आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिटी के सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी मुख्य आरोपी सत्यजीत घोष, उसकी पत्नी शिल्पा कुंडू, भाई इंद्रजीत घोष, देबज्योति आचार्य व बृजेश बालकृष्णन नायर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह कार्रवाई आपराधिक विश्वासघात 31(2),धोखाधड़ी 318(4),आपराधिक साजिश 61(2) के तहत की।
फर्जी दस्तावेज थमाकर की ठगी : पुलिस को दी तहरीर में मोहित तंवर और सौरव ने पुलिस को बताया कि द न्यू लीड्स एजेंसी के माध्यम से उनकी मुलाकात सत्यजीत घोष से हुई थी, जिसने खुद को विशिट मैनेजमेंट सर्विसेज का सलाहकार बताया था। आरोपियों ने न केवल 1.51 करोड़ रुपये ऐंठे, बल्कि उम्मीदवारों को यूरोप भेजकर वहां उनसे कन्वर्जन फीस के नाम पर विदेशी मुद्रा यूरो में भी अवैध वसूली की। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा तैयार किए गए दस्तावेज जाली थे, जिसके कारण कई वीजा आवेदन खारिज हो गए।
Trending Videos