{"_id":"69f44258ae426384b708fd2a","slug":"video-ambala-cantonment-board-begins-cleaning-of-drains-ahead-of-monsoon-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में मानसून से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड ने शुरू की नालों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में मानसून से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड ने शुरू की नालों की सफाई
मानसून की दस्तक से पहले कैंटोनमेंट बोर्ड ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की कार्रवाई शुरु कर दी है। बोर्ड प्रशासन ने ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नालों की सफाई का व्यापक अभियान छेड़ दिया है। इस कड़ी में कार्रवाई करते हुए गोल चक्कर के समीप एक पुराने सार्वजनिक शौचालय को ढहा दिया गया, जो लंबे समय से नाले के प्रवाह में बाधा बना हुआ था।
जल निकासी को सुचारु बनाने के लिए बोर्ड ने दो जेसीबी मशीनों को काम पर लगाया है। इन मशीनों की मदद से नालों के भीतर जमा भारी गाद को बाहर निकाला जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि केवल सफाई ही नहीं, बल्कि मानसून के दौरान पानी के दबाव को झेलने के लिए टूटे हुए नालों की मरम्मत का कार्य भी साथ-साथ किया जाएगा। बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि बारिश शुरू होने से पहले सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई शत-प्रतिशत पूरी हो जानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।