{"_id":"6a77784c4d4a4b49520b4aa4","slug":"action-to-be-taken-over-negligence-regarding-drainage-dc-and-mla-take-charge-during-rains-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155180-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जलनिकासी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, बारिश में डीसी-विधायक ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जलनिकासी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, बारिश में डीसी-विधायक ने संभाला मोर्चा
Sun, 09 Aug 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहर में डिस्पोजल का निरीक्षण करते विधायक घनश्याम सर्राफ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बारिश के दौरान जलभराव और बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को विधायक घनश्याम सर्राफ और डीसी साहिल गुप्ता फील्ड में उतरे। उन्होंने विभिन्न डिस्पोजलों और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी ने स्पष्ट कहा कि निकासी में लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेई से एक्सईएन स्तर तक अधिकारी फील्ड में रहकर निकासी व्यवस्था की निगरानी करें। बिजली निगम के अधिकारियों को सभी डिस्पोजलों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने सेक्टर-13 डिस्पोजल, पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के निवास के सामने के क्षेत्र, शिवनगर डिस्पोजल, देवसर चुंगी डिस्पोजल, दादरी गेट, हनुमान गेट, बावड़ी गेट और एमसी कॉलोनी क्षेत्र का दौरा किया।
शिवनगर, दादरी गेट और हनुमान गेट के शहर की तरफ के हिस्सों, बावड़ी गेट से लगते शहरी क्षेत्र तथा एमसी कॉलोनी में जलभराव मिला। उन्होंने बावड़ी गेट क्षेत्र में नालों की सफाई कराने के निर्देश नगर परिषद और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
बारिश में विधायक ने डिस्पोजलों का किया निरीक्षण
विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी बारिश के दौरान शहर के विभिन्न डिस्पोजलों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को पानी निकासी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही जहां निकासी बाधित है वहां तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। इस दौरान एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी हरबीर सिंह और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा मौजूद रहे।