{"_id":"69a485a2f1ee942815070c16","slug":"35-trees-were-cut-for-krishi-bhawan-the-department-will-plant-10-times-more-saplings-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-152093-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कृषि भवन के लिए कटे 35 पेड़, विभाग लगाएगा 10 गुना पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कृषि भवन के लिए कटे 35 पेड़, विभाग लगाएगा 10 गुना पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
लोहारू रोड स्थित कृषि विभाग कार्यालय परिसर, जहां से पेड़ों को काटा गया हैं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के लोहारू रोड स्थित निर्माणाधीन जिलास्तरीय कृषि भवन पुनर्निर्माण में बाधक बने 35 पेड़ो की कटाई के बाद कृषि विभाग ने एक के बदले 10 गुना पौधे लगाने का सराहनीय निर्णय लिया है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 10 गुना पेड़ लगाने से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं काटे गए पेड़ों के नुकसान की भी पूर्ति हो सकेगी। कृषि विभाग ने पेड़ लगाने के लिए गांव कोल्हावास स्थित 12 एकड़ में बने फार्म हाऊस को चुना हैं, जहांं विभाग 3500 पेड़ लगाएगा।
लोहारू रोड स्थित पुराने कृषि भवन कार्यालय की 17 कनाल 5 मरला में 28.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक जिलास्तरीय कृषि भवन के निर्माण में 35 पेड़ बाधक बने हुए थे। कृषि विभाग ने पेड़ो की कटाई के लिए वन विभाग से अनुमति मांगी गई थी जिसके चलते वन विभाग ने नियमों के आधार पर सभी बाधक बने पेड़ों की कटवाई कर दी गई थी, लेकिन पेड़ो की कटाई से होने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए कृषि विभाग ने एक पेड़ के बदले में 10 गुना पौधे लगाने का संकल्प लिया गया हैं। ताकि पर्यावरण को बढ़ावा मिलने के साथ वातावरण को शुद्ध रखा जा सके। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना हैं कि वो पेड़ लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी करेंगे जिससे काटे गए पेड़ो की भरपाई हो सकेगी।
कोल्हावास में लगाए जाएंगे पेड़
जिला कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि पेड़ हमारे लिए हरियाली ही नहीं, बल्कि हम सबको ऑक्सीजन देने का काम भी करते हैं। पेड़ों की कटाई की क्षतिपूर्ति करने के लिए विभाग की गांव कोल्हावास स्थित 12 एकड़ जमीन खाली पड़ी हैं, जहां कृषि विभाग 35,00 पौधे लगाने के काम करेगा। वहीं पौधों को तब तक पानी व रखवाली करेगा, जब तक पौधे पेड़ो के रूप में विकसित नहीं हो जाते।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हों जागरूक
जिले के वन रेंज अधिकारी हेमंत पारिक ने बताया कि लोगों को पेड़ लगाने के साथ उनका संरक्षण करना भी जरूरी होता हैं। कृषि विभाग की ओर से की गई पहल से आम लोगों को पेडो की महत्व के बारे में जागरूकता आएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बाधित बने पेड़ों की कटाई से पहले ही 10 गुणा पौधे लगाने का आश्वासन दिया था।
वर्सन:
हमारे विभाग के पास गांव कोल्हावास में 12 एकड़ जमीन फार्म हाऊस के नाम से हैं, जहां विभाग 35,00 पौधे लगाने का काम करेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण करने में मदद मिलेगी।- डॉ. कृष्ण कुमार, एसडीओ कृषि विभाग
Trending Videos