सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Strict action will be taken against those creating ruckus on Holi festival: DSP

होली पर्व पर हुडदंगबाजी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीएसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those creating ruckus on Holi festival: DSP
समिति सदस्यों के साथ बैठक करते डीएसपी सुभाष चंद्र। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को लघु सचिवालय परिसर में डीएसपी सुभाषचंद्र की अध्यक्षता में पुलिस की ओर से गठित पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति व कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना और आमजन व पुलिस सहयोग को मजबूत कर अपराधों पर अंकुश लगाना रहा।
Trending Videos

बैठक के दौरान महिला सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने और त्योहारों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। डीएसपी सुभाषचंद्र ने कहा कि हाल ही में होली का त्योहार आने वाला है। इस मौके पर असामाजिक तत्व बाइकों के साइलेंसर हटवाकर या मोडिफाई करवाकर, तेज आवाज में पटाखे बजाकर सड़कों पर हुडदंगबाजी करते हैं। कुछ लोग शराब पीकर महिलाओं पर रंग डालकर अभद्र व्यवहार करते हैं तथा तेज आवाज में लाउड स्पीकर इत्यादि बजाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शहर, कस्बों तथा गांवों में त्योहार के दौरान पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। सभी थाना, चौकी प्रभारियों, नाका, पीसीआर व राइडर्स को अपने क्षेत्राधिकारी में होली के अवसर पर कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।
शहर के कुछ मुख्य हाट स्पाॅट को चिह्नित किया गया है, जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर दादरी, रोज गार्डन और भगवान वाल्मीकि नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जायेगा ताकि असामाजिक तत्वों के कारण होली के अवसर पर आमजन को कोई परेशानी न उठानी पड़े।
यातायात पुलिस थाना प्रबंधक व जिले के सभी पुलिस नाका इंचार्ज को त्योहार के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों की गहनता से चेकिंग करने, मनचले किस्म के वाहन चालकों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, पटाखा बजाने वाले बुलेट बाइकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed