सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A teenage girl was kidnapped and raped after being drugged with Jaljeera.

Charkhi Dadri News: अगवा कर किशोरी को जलजीरा में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 02 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
A teenage girl was kidnapped and raped after being drugged with Jaljeera.
मामले की जानकारी देते डीएसपी सुभाष चंद्र।
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। एक गांव निवासी किशोरी (17) को शनिवार देर रात अगवा कर उसे जलजीरा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। रविवार सुबह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो घटना का खुलासा हो सका। बाढड़ा थाना पुलिस ने पॉक्सो, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी भिवानी जिला निवासी युवक मोनू को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos

परिजनों के मुताबिक किशोरी के पास किसी अनजान नंबर से फोन आया था। शनिवार देर रात दो बजे किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर घर से ट्रैक्टर से ले गया। सतनाली की तरफ किशोरी को ले गया। किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी ने पहले उसे जलजीरा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार सुबह पीड़िता को आरोपी घर के आसपास छोड़ गया। किशोरी बेसुध अवस्था में घर पहुंची थी। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में उसका उपचार कराया। परिजनों ने यह भी बताया कि युवक ने किशोरी को दवा का नाम लेते हुए जहरीला पदार्थ भी दिया और कहा कि कोई दिक्कत हो तो इसे खा लेना। सीसीटीवी फुटेज में भी ट्रैक्टर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीड़िता के परिजन के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसकी पहचान भिवानी जिला निवासी मोनू के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस मामले में एक ही आरोपी के शामिल होने के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस गहनता से जांच की जा रही है।
डीएसपी सुभाष चंद्र, बाढड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed