सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A special intensive revision campaign of the voter list will begin in the district from July 1.

Charkhi Dadri News: जिले में एक जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
A special intensive revision campaign of the voter list will begin in the district from July 1.
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा में चुनाव आयोग ने एक जुलाई 2026 से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू करने की घोषणा की है। राज्य में अक्तूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार, दो करोड़ छह लाख वोटर हैं। इस दौरान बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि कार्यक्रम को जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है ताकि दोनों प्रक्रियाओं के बीच बेहतर तालमेल बना रहे और मतदाता सूची अधिक सटीक बनाई जा सके। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। एसआईआर के तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में एक साथ विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में एसआईआर प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। पांच जून से 14 जून तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ट्रेनिंग और वोटर लिस्ट प्रिंटिंग का काम होगा। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन होगा और 21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके साथ ही 21 जुलाई से 20 अगस्त तक लोग नए नाम जोडऩे, नाम हटाने और सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नया नाम जोड़ने के लिए फाॅर्म-6, नाम हटाने के लिए फाॅर्म-7 तथा सुधार के लिए फाॅर्म-8 भरना होगा। दावों और आपत्तियों पर ईआरओ और एईआरओ सुनवाई कर फैसला लेंगे। 22 सितंबर 2026 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed