{"_id":"6a0a25bddc07b457770bfd0a","slug":"women-took-out-shyam-kalash-yatra-with-devotion-and-enthusiasm-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155396-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: महिलाओं ने श्रद्धा व उल्लास के संग निकाली श्याम कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: महिलाओं ने श्रद्धा व उल्लास के संग निकाली श्याम कलश यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 18 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
गीता भवन में श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ अवसर पर निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर के उपलक्ष्य में स्थानीय गीता भवन सभागार में रविवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। कथा आरंभ से पूर्व भव्य श्री श्याम कलश यात्रा निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान विष्णु गोयल सह परिवार रहे।
कथा प्रारंभ से पूर्व नवग्रह पूजन एवं श्रीमद्भागवत की विधिवत पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडित अमित शास्त्री द्वारा संपन्न करवाई गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया।
धार्मिक मान्यता है कि कलश यात्रा से क्षेत्र में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। शोभायात्रा के गीता भवन सभागार पहुंचने पर श्री कृष्ण सेवा दल एवं श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान शिवकुमार गर्ग, महासचिव रामपाल शर्मा, पवन चेतनपुरिया, विजय गर्ग, गीता भवन ट्रस्टी एवं पूर्व पार्षद प्रीतम जांगड़ा, अधिवक्ता डॉ. सुभाष जैन, गौरी शंकर सिंगल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महिला मंडल दादरी का विशेष सहयोग रहा। महिला मंडल से प्रीति मित्तल, नीतू बंसल, नेहा, मीनू कौशिक, कविता शर्मा, ललित सैनी, अर्चना अग्रवाल, जय मित्तल, रितु गोयल, सुनीता कासनी योगाचार्य, अनीता शर्मा, सीमा गोयल, मधु सिंगल, अनुराधा योगाचार्य आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक पंडित चंद्र प्रकाश ठाकुर ने श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम चरण की रसपूर्ण व्याख्या करते हुए मंगलाचरण एवं भगवान शिव-पार्वती संवाद का सुंदर वर्णन किया। कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो उठे।
कथावाचक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का दिव्य माध्यम है। भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सद्बुद्धि, संस्कार, शांति एवं ईश्वर भक्ति का संचार होता है। शिवकुमार गर्ग ने बताया कि श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रतिदिन दोपहर बाद 4 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।
उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर पंडित सीताराम शर्मा, पंडित सुरेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Trending Videos