सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Samaspur villagers mobilize against drug abuse

Charkhi Dadri News: नशे के खिलाफ समसपुर के ग्रामीण लामबंद

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Samaspur villagers mobilize against drug abuse
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव समसपुर के ग्रामीणों ने गांव में बढ़ रही नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाने तथा नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के बस अड्डे के समीप अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

इस दौरान डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार भी धरने पर पहुंचे। सर्वजातीय खाप फोगाट प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने भी पहुंच कर कमेटी के सदस्यों का समर्थन किया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि गांव समसपुर में पिछले काफी समय से नशा युवाओं व नाबालिगों को अपनी चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके चलते गांव में चोरी की भी कई वारदात हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बढ़ते नशे के कारण युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा हैं, वहीं परिवार के लोग भी इससे परेशान हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि गांव में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीण कई बार पुलिस प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण वे आसानी से बच निकलते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि नशे की लत में पड़ चुके युवा चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक वर्ष पहले गांव समसपुर को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed