सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The temperature reached 42 degrees, the heat will increase further in the next three days.

Charkhi Dadri News: 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, अगले तीन दिन और बढ़ेगी तपिश

संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 18 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 42 degrees, the heat will increase further in the next three days.
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तथा 20 मई तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।



रविवार सुबह से ही लू के थपेड़े महसूस होने लगे थे। सुबह 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर के समय बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिखाई दी। दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से शाम तक गर्म हवाओं का दौर
शाम के समय भी लोगों को राहत नहीं मिली। शाम करीब सात बजे तक गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। दिनभर चलने वाली लू के कारण सड़कें गर्म तवे जैसी महसूस हुईं। वहीं रात के समय भी तापमान अधिक रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। घरों में कूलर और एसी लगातार चलने से बिजली की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
Trending Videos


ठंडे पेय पदार्थ बने सहारा
गर्मी के असर से ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम, शिकंजी और फलों की मांग बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह गन्ने के जूस और नींबू पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। दूसरी ओर मजदूर वर्ग और रेहड़ी चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय कामकाज प्रभावित हो रहा है।

गर्मी से करें बचाव
डॉक्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और लू से बचाव बेहद जरूरी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस का सेवन करना चाहिए। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर को कपड़े या टोपी से ढककर बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed