फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Charkhi Dadri firing case: Accused Rohit Katia arrested in police encounter.

चरखी दादरी फायरिंग मामला: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रोहित कातिया गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 04:55 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Published by: मयूर शर्मा Updated Fri, 07 Aug 2026 04:55 PM IST
सार

जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य विशेष टीमों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान पुलिस को रोहित कातिया की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई और बाद में आरोपी को काबू कर लिया गया।

विज्ञापन
Charkhi Dadri firing case: Accused Rohit Katia arrested in police encounter.
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी रोहित कातिया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर के सिटी थाना के सामने दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कातिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ बौंलकलां के निकट हुई, जहां पुलिस और आरोपी का आमना-सामना हो गया।
विज्ञापन




घटना के बाद से ही जिला पुलिस, क्राइम ब्रांच और अन्य विशेष टीमों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी अभियान के दौरान पुलिस को रोहित कातिया की मौजूदगी की सूचना मिली। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई और बाद में आरोपी को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों का मुख्य निशाना अमित फतेहगढ़ियां था। आरोप है कि रोहित कातिया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुवार को सिटी थाना के सामने स्कॉर्पियो में सवार सात युवकों पर करीब 30 राउंड फायर किए थे। इस हमले में सभी सात युवक घायल हो गए थे, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर फायरिंग की साजिश, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों तथा घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed