फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   in Fatehabad Ratia father suffering from mental stress threw his 5-year-old daughter into the Bhakra Canal

Haryana: मानसिक तनाव से ग्रस्त पिता ने 5 वर्षीय बेटी को भाखड़ा नहर में फेंका ,घर जाकर पत्नी को बताया

Wed, 22 Jul 2026 04:42 PM IST
मयूर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 04:42 PM IST
सार

गोताखोरों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार उसका हिसार से मानसिक बीमारी का उपचार भी चल रहा है। 

विज्ञापन
in Fatehabad Ratia father suffering from mental stress threw his 5-year-old daughter into the Bhakra Canal
5 वर्षीय बेटी गुरुनिवास कौर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया में 33 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह ने बुधवार सुबह अपनी 5 वर्षीय बेटी गुरुनिवास कौर को रोझवाली के पुल से भाखड़ा नहर में फेंक दिया। गुरप्रीत ने अपनी बेटी को भाखड़ा नहर में फेंकने की जानकारी भी खुद जाकर अपनी पत्नी को दी जिस पर घर में हड़कंप मच गया और और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


एक बेटी की पहली हो चुकी है मौत

उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को 112 पर दी। मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर भाखड़ा नहर पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि गुरप्रीत की तीन बेटियां थीं जिसमें से एक की पहले ही मौत हो चुकी है और तीसरी बेटी के जन्म से ही गुरप्रीत सिंह मानसिक तनाव से ग्रस्त हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव के चलते गुरप्रीत ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि मानसिक तनाव से ग्रस्त एक व्यक्ति द्वारा अपनी 5 वर्षीय बच्ची को नहर में फेंकने की सूचना सामने आई थी इसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से भी गोताखोरों की टीम बुलाई गई

गोताखोरों ने बताया कि गुरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। परिजनों के अनुसार उसका हिसार से मानसिक बीमारी का उपचार भी चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की तीन बेटियां थीं, जिनमें से एक बेटी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

गुरुनिवास कौर रॉयल पब्लिक स्कूल बहबलपुर में पढ़ती थी। सुबह वो बाइक से अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा और वहां से अपनी बेटी को लेकर रोझवाली के पुल से भाखड़ा नहर में फेंक दिया। फिर वहां से घर पहुंचकर अपनी पत्नी को पूरे मामले की जानकारी दी।


इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंच गई। नहर में बच्ची की तलाश के लिए संबंधित विभागों की सहायता ली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed