Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Student organizations in Fatehabad raised their voices against the NEET paper leak and staged a protest at Lalbatti Chowk.
{"_id":"6a6072594cdc9b433d0fc437","slug":"video-student-organizations-in-fatehabad-raised-their-voices-against-the-neet-paper-leak-and-staged-a-protest-at-lalbatti-chowk-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में गरजे छात्र संगठन, लालबत्ती चौक पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में गरजे छात्र संगठन, लालबत्ती चौक पर किया प्रदर्शन
दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को शहर के लालबत्ती चौक पर छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत विभिन्न छात्र व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे है। महिला संगठन से जुड़ी एडवोकेट कमलेश विशिष्ट ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से भूख हड़ताल और संसद मार्च निकाला जा रहा था। पुलिस का काम नागरिकों की सुरक्षा करना है, लेकिन इसके विपरीत युवाओं पर बर्बरता से लाठियां बरसाई गईं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाने वाले विद्यार्थियों पर बल प्रयोग पूरी तरह से असंवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
लालबत्ती चौक पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक नीट अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिल जाता और लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों व शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।