Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Door-to-door garbage collection workers staged a protest at the municipal office after not receiving their salaries for three months.
{"_id":"6a606bbc3ccc89b54d0e0a9c","slug":"video-door-to-door-garbage-collection-workers-staged-a-protest-at-the-municipal-office-after-not-receiving-their-salaries-for-three-months-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय में दिया धरना
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने के विरोध में बुधवार सुबह नगर पालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने कचरा उठाने वाले सभी वाहनों को रोकते हुए ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
डोर-टू-डोर कर्मचारियों के प्रधान मोनू ,विजय, छिंदरपाल, अजयवीर,दलाल,राजपाल,रोबिन,गुरमीत,सुमित,सोनी,संदीप
ने बताया कि वे पिछले लगभग पांच माह से जय दुर्गा कंपनी, टोहाना के माध्यम से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें केवल दो माह का वेतन मिला है, जिसके लिए भी उन्हे हर महीने हड़ताल करनी पड़ी जिसके बाद उन्हे वेतन दिया गया।
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2026 को भी वेतन न मिलने पर काम बंद करने की चेतावनी दी यही । उस समय ठेकेदार ने 15 जुलाई तक एक बार दो माह वेतन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को कोई भी वेतन नहीं मिला।
कर्मचारियों ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के काम पर 34 कर्मचारी कार्यरत है जिनका 3 महीने का करीब 8 लाख वेतन बताया है तथा सभी कर्मचारियों का इसी वेतन के माध्यम से घर का गुजारा चलता है लेकिन इतना मिलने के कारण घर में राशन पानी लाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मात्र 7 से 8 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है, जबकि ईपीएफ की कटौती भी की जाती है। इतनी कम आय और लगातार वेतन में देरी के कारण परिवार का पालन-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा और न ही समय पर भुगतान कर रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि विभाग में 41 कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जाती है, जबकि मौके पर केवल 34 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। इस मामले की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका सचिव शुभम कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। सचिव ने बताया कि उनकी ठेकेदार से बातचीत चल रही है और कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या का जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
धरने पर बैठे कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बकाया वेतन उनके खातों में नहीं पहुंचता, तब तक डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य बंद रहेगा और उनका आंदोलन जारी रहेगा। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना भी बढ़ गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।