Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Demand to scrap the trade deal with the US; farmers staged a protest at the Barala farmhouse, with a heavy police force deployed at the site.
{"_id":"6a6083b5cf857fe8ca032e58","slug":"video-demand-to-scrap-the-trade-deal-with-the-us-farmers-staged-a-protest-at-the-barala-farmhouse-with-a-heavy-police-force-deployed-at-the-site-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से ट्रेड डील रद्द करने की मांग, किसानों ने बराला फार्महाउस पर किया प्रदर्शन, भारी पुलिसबल रहा मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से ट्रेड डील रद्द करने की मांग, किसानों ने बराला फार्महाउस पर किया प्रदर्शन, भारी पुलिसबल रहा मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील रद्द करवाने को लेकर किसानों ने रता खेड़ा बस अड्डा पर एकत्रित होने के बाद राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के फॉर्म हाउस पार प्रदर्शन किया। इस धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
धरने की अगुवाई भारतीय (नैन गुट) हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर घासी राम नैन ने की। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अमेरिका से होने वाला कृषि समझौता देश के अन्नदाताओं के हितों के खिलाफ है। इससे छोटे और सीमांत किसानों की जमीन और आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।
धरने के बाद किसान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के भतीजे जयदीप बराला को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में ट्रेड डील तुरंत रद्द करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने की मांग की गई।
इस मौके पर कामरेड जगतार सिंह रता थेह, निर्भय सिंह रतिया, रणजीत सिंह ढिल्लो, गुरदयाल सिंह ढेर, तेजिंद्र सिंह थिंद रतिया, लाभ सिंह हरी, अजय सिधानी, मछिंदर सिंह कनहडी और रमेश डांगरा मौजूद रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर डीएसपी जय भगवान और सदर थाना प्रभारी साधुराम के नेतृत्व में पुलिस बल बराला फार्म हाउस पर तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिलवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।