Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Outrage against drugs boils over in Tohana; city to be shut down if the menace isn't curbed within 7 days.
{"_id":"6a6083ccf7ced551c6077a54","slug":"video-outrage-against-drugs-boils-over-in-tohana-city-to-be-shut-down-if-the-menace-isnt-curbed-within-7-days-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में नशे के खिलाफ उबला आक्रोश, 7 दिन में रोक न लगी तो बंद करेंगे शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में नशे के खिलाफ उबला आक्रोश, 7 दिन में रोक न लगी तो बंद करेंगे शहर
शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और पगड़ी संभाल जट्टा का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन, डीएसपी के नाम सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। शहर में बढ़ते नशे, खासकर चिट्टे के कारोबार के खिलाफ बुधवार को शहीद भगत सिंह नौजवान सभा और पगड़ी संभाल जट्टा संगठन सड़कों पर उतर आए। प्रदेश स्तरीय नेता मनदीप नथवान के नेतृत्व और प्रधान डॉ. रोहित की अगुवाई में सैकड़ों नौजवानों ने पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर से रोष मार्च निकाला और लघु सचिवालय पहुंचकर नायब तहसीलदार अनिल शर्मा को डीएसपी जय भगवान के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर की गली-मोहल्लों में खुलेआम चिट्टा बेचा जा रहा है और प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। मनदीप नथवान ने कहा, "चिट्टे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं। हम शिकायत करते हैं, लेकिन नशा रुक नहीं रहा। लगता है प्रशासन की देखरेख में ही यह कारोबार चल रहा है।"
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में चिट्टे का धंधा बंद नहीं हुआ तो व्यापारियों के साथ मिलकर पूरे टोहाना को बंद किया जाएगा। "दिल्ली जाने वाले किसानों को तो प्रशासन ढूंढ लेता है, लेकिन चिट्टा बेचने वालों को नहीं। यह चिंता का विषय है। सरकार की देखरेख में नशा बेचा जा रहा है और हमारी जवानी बर्बाद हो रही है,"
सभा के ब्लॉक प्रधान मनजीत पूर्णमजरा ने कहा कि नौजवान सभा ने जो बीड़ा उठाया है वह सराहनीय है। "नायब तहसीलदार अनिल शर्मा को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लेकिन अगर नशे पर रोक नहीं लगी तो 'देश बचाओ मोर्चा' और शहर की सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर टोहाना बंद करेंगे।"
प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नशे के अहाते लगातार खुल रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा।
प्रशासन ने मांग पत्र पर गौर करने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।