फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP State President on Mandal Presidents' resignations: Everything is under control now.

Hisar News: मंडल अध्यक्षों के इस्तीफे पर बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष- अब सब अंडर कंट्रोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
BJP State President on Mandal Presidents' resignations: Everything is under control now.
जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व हांसी जिला अ
हिसार। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे के मामले में कहा कि कुछ दिक्कत आई थी, लेकिन अब सब अंडर कंट्रोल है। शनिवार को भव्य बिश्नोई के आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष उनसे मिले थे और खुश थे। एक मंडल अध्यक्ष पर 50-60 हजार मतदाताओं की जिम्मेदारी होती है। कोई कार्यकर्ता जिम्मेदारी नहीं निभा पाता तो संगठन को बदलाव करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिसार जिले में कोई मनमुटाव नहीं है। जिला अध्यक्षों में बदलाव के सवाल पर उन्होंने बताया कि चरखी दादरी के जिला अध्यक्ष को प्रदेश टीम में शामिल किया गया है, इसलिए वहां नया जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। जरूरत के अनुसार एक-दो जिलों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन

जेनजी आंदोलन पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के साथ खड़े हैं। भाजपा सरकार ने पेपर लीक के मामलों में दस करोड़ रुपये के जुर्माने और दस साल की सजा का प्रावधान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय 69 पेपर लीक हुए, लेकिन न कानून बनाया गया और न किसी मंत्री ने इस्तीफा दिया। बिहार में हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने कई प्रदेशों में जीत हासिल की है। जीत-हार एक सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही भाजपा संगठन की असली ताकत : डॉ. अर्चना गुप्ता

हिसार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपनी शक्ति पहचानने और जिम्मेदारियां टीम के सदस्यों में बांटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष शक्ति प्रमुखों को भी जिम्मेदारी दें और समितियों का गठन करें। मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही संगठन की असली ताकत हैं। डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में हिसार, सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, भिवानी, हांसी और चरखी दादरी जिलों के मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में संबंधित जिलों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी, हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, मुकेश गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed