सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brother's murderer was surrounded and arrested

Hisar News: भाई के हत्यारोपी को घेराबंदी कर दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Brother's murderer was surrounded and arrested
हांसी सदर थाना पुलिस की ओर से गिरफ्तार हत्या का आरोपी भाई।
विज्ञापन
हांसी। गांव मसूदपुर में मकान बेचने के विवाद में बड़े भाई की डंडे से वारकर हत्या के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह हुई वारदात के बाद से पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
Trending Videos

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हांसी-भिवानी बाईपास रोड पर देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सूरजमल को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी पवित्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सदर थाना पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि मसूदपुर गांव में 57 वर्षीय शमशेर सिंह हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भतीजे मंदीप ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से मकान को लेकर विवाद चल रहा था जो आखिरकार खून-खराबे में बदल गया। सोमवार को विवाद बढ़ने पर सूरजमल ने डंडे से वार कर शमशेर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने मंदीप के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed