सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A vehicle loaded with corn seeds collided with a traffic light in Narwana, a major accident was averted.

Jind News: नरवाना में ट्रैफिक लाइट से टकराई मकई के बीज से भरी गाड़ी, बड़ा हादसा टला

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
A vehicle loaded with corn seeds collided with a traffic light in Narwana, a major accident was averted.
09जेएनडी32: दुर्घटना के बाद हाईवे पर नीचे की ओर झुका हुआ ट्रैफिक लाइट का पोल। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित रेड लाइट चौक पर रविवार को रात करीब 11 बजे मकई के बीज के बैगों से भरी एक गाड़ी ट्रैफिक लाइट के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैफिक लाइट का पोल झुककर हाईवे की ओर मुड़ गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह गाड़ी पंजाब की ओर से मकई के बीज के बैग लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। गाड़ी के आगे एक क्रेटा कार चल रही थी जिसकी गति काफी तेज बताई जा रही है। जैसे ही दोनों वाहन पुराना बस स्टैंड चौक के पास पहुंचे वहां हाईवे पर बने ब्रेकर को देखकर आगे चल रही क्रेटा कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे आ रही बीज से भरी गाड़ी का चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए सीधे ट्रैफिक लाइट के पोल से जा टकराई। टक्कर के कारण गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन हाईवे पर ही खड़ा रह गया।

हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। ट्रैफिक व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। बाद में दूसरी गाड़ी मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन में रखे मकई के बीज के बैग उसमें लोड कर आगे भेज दिए गए। वहीं क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।
स्थानीय निवासी अनिल, राममेहर, अशोक, विक्रम व संजीव का कहना है कि चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट कभी चलती है तो कभी बंद हो जाती है। ऐसे में आज यह भी दुर्घटना का शिकार हो गई। चौक पर बने ब्रेकर और तेज रफ्तार के कारण यहां अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed